प्रभु जी मेरी लागी लगन मत तोड़ना

प्रभु जी मेरी लागी लगन मत तोड़ना

प्रभु जी मेरी लागी लगन मत तोड़ना,
हरि जी मेरी लागी लगन मत तोड़ना,
लागी लगन मत तोड़ना,
प्यारे लागी लगन मत तोड़ना।

खेती बोआई मैंने तेरे नाम की,
मेरे भरोसे मत छोड़ना,
हरि जी मेरी लागी लगन मत तोड़ना।

जल है गहरा नाव पुरानी,
बीच भंवर मत छोड़ना,
हरि जी मेरी लागी लगन मत तोड़ना।

तू ही मेरा सेठ है,
तू ही साहूकार है,
ब्याज पे ब्याज मत जोड़ना,
हरि जी मेरी लागी लगन मत तोड़ना।

प्रभु जी मेरी लागी लगन मत तोड़ना,
हरि जी मेरी लागी लगन मत तोड़ना,
लागी लगन मत तोड़ना,
प्यारे लागी लगन मत तोड़ना।
 

prabhu ji meri lagi lagan mat todna | प्रभु जी मेरी लागी लगन मत तोड़ना | bhaja | Thakur ji

Next Post Previous Post