हर घर में मने दिवाली भजन

हर घर में मने दिवाली भजन

दीप जले हर घर में, हर घर में मने दिवाली,
हाथ जोड़ अरदास, गुरु जी बक्श दें खुशहाली।।
दीप जले हर घर में, हर घर में मने दिवाली।।

सबके आंगन भर देना, घर-आंगन महकाना,
मेहर-दया दे मेरे सतगुरु, सब पर ही बरसाना।।
सूखा वाली होवे सवेर, कट जाए रातें काली,
दीप जले हर घर में, हर घर में मने दिवाली।।

दीपों सा रोशन गुरु जी, सबका जीवन कर दो तुसी,
असीं हां भूले-भटके, सुन लो गुरु जी,
प्रेम दिलों में भर दो तुसी।।
फिर न कोई आँख रोवे, न छलके आँख से पानी,
दीप जले हर घर में, हर घर में मने दिवाली।।

इतनी सी बस अर्ज़ी सुन लो, सब पे कृपा कर दो,
सच का रास्ता सबको दिखा के, सबके अवगुण हर लो।।
चारों ओर कृपा बरसे, ऐसी हो दिवाली,
दीप जले हर घर में, हर घर में मने दिवाली।।


हर घर मैं मने दिवाली ! Har Ghar Me Mane Diwali ! Chetali Dutt ! Jai Guru Ji ! Taranhar
Next Post Previous Post