बिना बाप के बेटा सुना बिन माता के भजन

बिना बाप के बेटा सुना बिन माता के भजन

बिना बाप के बेटा सूना,
बिन माता के री छोरी,
बिन भूमि जमींदारा सूना,
बिन बालम के री गोरी।।

बिना बाप के बेटे ने सब,
भली बुरी भी कहे जावे,
थप्पड़ घूंसे लात मारे,
बैठा बैठा सहे जावे,
बैठा बैठा सहे जावे,
रो रो उठे जल समंदर,
जले अरमानों की होली।।

बिना माता की छोरी के तो,
झर झर करके नीर बहे,
याद करे ममता की माया,
टेम कड़ी जब माँ को याद करे,
टेम कड़ी जब माँ को याद करे,
जिसकी माँ मर जावे बचपन में,
वो क्या करके री छोरी।।

बिना भूमि के जमींदारा की तो,
चलती कोई मरोड़ नहीं,
बिन मतलब की बात को कह जावे,
उसका भी कोई तोड़ नहीं,
उसका भी कोई तोड़ नहीं,
बिन मतलब की बात करे,
ना मतलब की दुनिया हो री।।

बिन बालम की गोरी का तो,
सब तिरिया मारना हो जा,
उस गोरी का क्या जीना,
जिसकी किस्मत भी सो जा,
जिसकी किस्मत भी सो जा,
कहे मेहर सिंह वो क्या जीवे,
जिसकी बिछड़ जावे री जोड़ी।।

बिना बाप के बेटा सूना,
बिन माता के री छोरी,
बिन भूमि जमींदारा सूना,
बिन बालम के री गोरी।।



HARYANVI RAGNI----Bina Bap Ka Beta Suna Bin Mata Ke Chhori ----(DEEPA CHAUDHARY)

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


यह भजन भी देखिये
मन चंचल है ना जाने कब से कैसे मैं बताऊं
दर्शन देकर कीजिए लिरिक्स
क्या सुख पायो रे राम को विसार के भजन
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स, आध्यात्मिक भजन, गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।

Next Post Previous Post