मुझे राम से मिला दे अंजनी लाला भजन
मुझे राम से मिला दे रे ओ अंजनी के लाला
मुझे राम से मिला दे रे,ओ अंजनी के लाला,
मैं तो गंगाजल ले आई रे,
ओ अंजनी के लाल,
तेरे चरणों को धुलाऊ रे,
ओ अंजनी के लाला।
तेरा मुकट गढाया रे,
ओ अंजनी के लाला,
हीरा मोती से जड़ाया रे,
ओ अंजनी के लाला।
मैं तो केसर रोली लाई रे,
ओ अंजनी के लाला,
तुझे तिलक लगाऊ रे,
ओ अंजनी के लाला।
तुझे माला पहनाऊ रे,
ओ अंजनी के लाला,
माला फूलों से बनाऊ रे,
ओ अंजनी के लाला।
मैं तो कंगन गढाऊ रे,
ओ अंजनी के लाला,
तेरे हाथों में पहनाऊ रे,
ओ अंजनी के लाला।
मैं तो चोला लेकर आई रे,
ओ अंजनी के लाला,
मैं तो आकर तुझे पहनाऊ रे,
ओ अंजनी के लाला।
मैं तो खीर चूरमा लाई रे,
ओ अंजनी के लाला,
आकर तुझे भोग लगाऊ रे,
ओ अंजनी के लाला।
मुझे राम से मिलवादे रे, ओ अंजनी के लाला - हनुमान जी भजन | Mujhe Ram Se Milwade Re Ho Anjani Ke Lala
►Song - Mujhe Ram Se Milwade Re Ho Anjani Ke Lala
►Artist - Kashish
►Singer - Deeksha Jangra
►Lyrics - Traditional
►Music - Mayank Gujral
►Editing - Kartik
►Label - Sangeet Mithas Digital
यह भजन भी देखिये