हरि का नाम सुमर सुखधाम जगत में जीवन दो दिन का

हरि का नाम सुमर सुखधाम जगत में जीवन दो दिन का

हरि का नाम सुमिर सुखधाम,
जगत में जीवन दो दिन का।।

पाप कपट कर माया जोड़ी,
गर्व करे धन का,
सभी छोड़ कर चला मुसाफिर,
वास हुआ वन का,
हरि का नाम सुमिर सुखधाम,
जगत में जीवन दो दिन का।।

सुंदर काया देख लुभाया,
लाड़ कर तन का,
छूटा श्वास बिखर गई देही,
ज्यों माला मनका,
हरि का नाम सुमिर सुखधाम,
जगत में जीवन दो दिन का।।

जौवन नारी लगे प्यारी प्यारी,
मौज करे मन का,
काल बली का लगे तमाचा,
भूल जाए धन का,
हरि का नाम सुमिर सुखधाम,
जगत में जीवन दो दिन का।।

यह संसार स्वप्न की माया,
मेला पलछिन का,
ब्रह्मानंद भजन कर बंदे,
मात निरंजन का,
हरि का नाम सुमिर सुखधाम,
जगत में जीवन दो दिन का।।

हरि का नाम सुमिर सुखधाम,
जगत में जीवन दो दिन का।।


Hari Ka Naam Sun Sukh Vivran

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

यह मधुर भजन भी देखिये-
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर, आध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post