कृष्ण जन्मे आधी रात भादो की रतिया

कृष्ण जन्मे आधी रात भादो की रतिया

कृष्ण जन्मे आधी रात,
भादो की रतिया,
भादो की रतिया,
काली काली रतिया,
कान्हा जन्मे आधी रात,
भादो की रतिया।।

इनके चरुवे चराएंगी,
वही सखियां,
जिनके लंबे लंबे बाल,
कटीली अखियां,
कान्हा जन्मे आधी रात,
भादो की रतिया।।

इनको पलना झुलाएंगी,
वही सखियां,
जिनके गोरे गोरे हाथ,
हाथों में चूड़ियां,
कान्हा जन्मे आधी रात,
भादो की रतिया।।

इनके बधाई गाएंगी,
वही सखियां,
जिनके छोटे छोटे पांव,
बजनी सी पायलियां,
कान्हा जन्मे आधी रात,
भादो की रतिया।।

इनको लोरी सुनाएंगी,
वही मैया,
जिनका यशोमती नाम,
नंद जी की रानियां,
कान्हा जन्मे आधी रात,
भादो की रतिया।।

कृष्ण जन्मे आधी रात,
भादो की रतिया,
भादो की रतिया,
काली काली रतिया,
कान्हा जन्मे आधी रात,
भादो की रतिया।।



कृष्ण जन्मे आधी रात भादो की रतिया | कृष्ण जन्मोत्सव बधाई भजन बुंदेली फाग राई नाच | रमेश विश्वकर्मा

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

यह मधुर भजन भी देखिये-
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर, आध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post