कन्हैया आ तुझको ऐसे सजाऊ मैं

कन्हैया आ तुझको ऐसे सजाऊ मैं

ओ रे कन्हैया,
मोरे कन्हैया,
आ तुझको,
ऐसे सजाऊ मैं,
नजर ना लागे,
आ तुझे पहले,
काजल का टिका,
लगाऊ मैं,
ओ रे कन्हैया,
मोरे कन्हैया,
आ तुझको ऐसे,
सजाऊ मैं,
नजर ना लागे,
आ तुझे पहले,
काजल का टिका,
लगाऊ मैं,
मोरे लाडले कन्हैया,
तेरी लेलूं मैं बल्लैया,
मोरे लाडले कन्हैया,
तेरी लेलूं मैं बल्लैया।

छोटे छोटे पैरों में,
पायल पहना दूं,
छोटे छोटे कानो में,
कुंदन सजा दूं,
माथे तिलक,
तन पितांबर सजादूं,
छोटी सी लकुटि,
आ तुझको पेहनादूं,
बांध के मुरली,
तेरी कमर पे,
मोर पंख माथे,
लगाऊ मैं,
नजर ना लागे,
आ तुझे पहले,
काजल का टिका,
लगाऊ मैं,
मोरे लाडले कन्हैया,
तेरी लेलूं मैं बल्लैया।

गांव की गलियों में,
जब तू चलेगा,
हर एक गोपी का,
मन मचलेगा,
चाहेंगे सब तुझको,
लाड लड़ाना,
थोडे से माखन पे,
तुझको नचाना,
देख किसी के,
पास ना जाना,
आ तुझको माखन,
खिलाऊ मैं,
नजर ना लागे,
आ तुझे पहले,
काजल का टिका,
लगाऊ मैं,
मोरे लाडले कन्हैया,
तेरी लेलूं मैं बल्लैया।

देख सखाओ के,
बात में ना आना,
सिखलाते है तुझे,
माखन चुराना,
तू तो है भोला,
तुझे ही फसाये,
चोरी करे वो,
चोर तुझको बताये,
इससे तो अच्छा,
तू खेल मेरे संग,
आ तुझको,
झूला झुलाउ मैं,
नज़र ना लागे,
आ तुझे पहले,
काजल का टिका,
लगाऊ मैं,
ओ रे कन्हैया,
मोरे कन्हैया,
आ तुझको ऐसे,
सजाऊ मैं,
नजर ना लागे,
आ तुझे पहले,
काजल का टिका,
लगाऊ मैं,
मोरे लाडले कन्हैया,
तेरी लेलूं मैं बल्लैया।

मोरे लाडले कन्हैया,
तेरी लेलूं मैं बल्लैया,
मोरे लाडले कन्हैया,
तेरी लेलूं मैं बल्लैया,
मोरे लाडले कन्हैया,
तेरी लेलूं मैं बल्लैया,
मोरे लाडले कन्हैया,
तेरी लेलूं मैं बल्लैया,
मोरे लाडले कन्हैया,
तेरी लेलूं मैं बल्लैया।



कन्हैया आ तुझको ऐसे सजाऊ मैं | Krishna Bhajan कृष्ण भजन | Bhakti Song | Kanha Ji Ke Bhajan

Next Post Previous Post