राधे राधे कहा कीजिये बैठे चुप ना रहा कीजिये

राधे राधे कहा कीजिये बैठे चुप ना रहा कीजिये


श्री राधा राधा रटो,
छोड़ जगत की आस।
ब्रज विपिन विचरत रहो,
कर वृन्दावन वास।

राधे राधे कहा कीजिए
राधे राधे कहा कीजिए,
बैठे चुप ना रहा कीजिए।
राधें राधें कहा कीजिए।।

गर आ ही गए हो तुम
गर आ ही गए हो तुम,
बैठे हो कीर्तन में।
फिर लाज शरम कैसी,
क्या दुविधा में है मन।
मौका है गुनगुना लीजिये,
मौका है गुनगुना लीजिए।
बैठे चुप ना रहा कीजिए,
राधें राधें कहा कीजिए।।

श्री नाम रसामृत का
श्री नाम रसामृत का,
जिसने रसपान किया।
श्यामा प्यारी जु ने,
उसका कल्याण किया।
प्याला मुख से लगा लीजिये,
प्याला मुख से लगा लीजिये।
बैठे चुप ना रहा कीजिए,
राधें राधें कहा कीजिए।।

ये कृष्ण प्रिया राधे
ये कृष्ण प्रिया राधे,
कर दे जो कृपा दृष्टि।
सच जानो जीवन में,
आनंद की हो वृष्टि।
दर्द दिल का सुना लीजिये,
दर्द दिल का सुना लीजिये।
बैठे चुप ना रहा कीजिए,
राधें राधें कहा कीजिए।।

जहाँ शांत पुष्प इनकी
जहाँ शांत पुष्प इनकी,
भक्ति के खिलते है।
श्री राधा जी के संग,
उन्हें कृष्ण भी मिलते है।
छवि दिल में बसा लीजिये,
छवि दिल में बसा लीजिये।
बैठे चुप ना रहा कीजिए,
राधें राधें कहा कीजिए।।

मुखड़ा
राधे राधे कहा कीजिए,
बैठे चुप ना रहा कीजिए।
राधें राधें कहा कीजिए।।



राधे राधे कहा कीजिये | राधा अष्टमी 2024 सुपरहिट भजन | Chitra Vichitra Ji Maharaj | Vraj Bhav

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
☛ Voice: रसिक संत बाबा श्री चित्र विचित्र बिहारी दास जी महाराज
☛ Video Name:राधे राधे कहा कीजिये
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post