राखो लाज हमारी मेरे बांके बिहारी
राखो लाज हमारी मेरे बांके बिहारी
बीमार ए मोहब्बत हूं,दवा मांगता हूं,
सरकार के दामन की,
हवा मांगता हूं।
राखो लाज हमारी,
मेरे बांके बिहारी,
बांके बिहारी मेरे,
ओ गिरधारी,
आए शरण तिहारी,
मेरे बांके बिहारी,
राखो लाज हमारी,
मेरे बांके बिहारी।
लाज रखी नरसी,
द्रौपदी की
मीरा और रसखान,
सभी की,
इबके म्हारी बारी,
मेरे बांके बिहारी
राखो लाज हमारी,
मेरे बांके बिहारी।
तुम संग मैंने,
प्रीत ये जोड़ी,
मतलब कि ये,
दुनिया छोड़ी,
सुन लो अरज हमारी,
मेरे बांके बिहारी,
राखो लाज हमारी,
मेरे बांके बिहारी।
जीवन नैया तेरे हवाले,
जैसे चाहे इसको नचाले,
पार करो बनवारी,
मेरे बांके बिहारी,
राखो लाज हमारी,
मेरे बांके बिहारी।
खाटू श्याम जी भजन | LAJ | राखो लाज हमारी | Prashant Suryavanshi | Khatu Shyam Bhajan | New Bhajan