बृज में हो रही जय जयकार Brij Me Ho Rahi Jay jaykar Lyrics
बृज में हो रही जय जयकार,
नन्द घर लाला जायो है।
ग्वाल बाल सब रलमिल गावें,
यूथ के यूथ नन्द घर आवें,
ब्रह्मानन्द समान आज,
सुख सबने पायो है,
बृज में हो रही जय जयकार,
नन्द घर लाला जायो है।
बृज चौरासी कोस में भैया,
सब कहें धन्य यशोदा मैया,
अस्सी साल की आयु में,
सुत ऐसा जायो है,
बृज में हो रही जय जयकार,
नन्द घर लाला जायो है।
ब्रह्मा शिव सनकादि आये,
सिद्ध मुनि सब देव सिहाये,
धर ग्वालन को रुप,
सबन मिल मंगल गायो है,
बृज में हो रही जय जयकार,
नन्द घर लाला जायो है।
नन्द यशोदा भाग्य बड़ाई,
सब ही देने लगे बधाई,
ऐसो अद्भुत सुत,
ओर नही कोई जायो है,
बृज में हो रही जय जयकार,
नन्द घर लाला जायो है।
ब्रज में हो रही जय जयकार | Braj Mein Ho Rahi Jai Jaikar | Krishna Bhajan | Shyam Bhajan 2023
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं