ना घोटूं भोले नाथ भांग तेरी

ना घोटूं भोले नाथ भांग तेरी

रोज रोज का,
काम तुम्हारा,
दिल नहीं करता,
आज हमारा,
भोले आज हमारा,
भोले आज हमारा,
मेरे दुखन लागे हाथ,
भांग तेरी ना घोटूं,
ना घोटूं ना घोटूं भोले नाथ,
भांग तेरी ना घोटूं।

दीन दुखी की खबर नहीं है,
कितनी भी पी लेओ,
सबर नही है,
भोले सबर नहीं है,
भोले सबर नहीं है,
तुम हो गए मस्त मलंग,
भांग तेरी ना घोटूं,
ना घोटूं ना घोटूं भोले नाथ,
भांग तेरी ना घोटूं।

सुनो नाथ भोले भंडारी,
सौतन बन गयी,
भांग हमारी,
भोले भांग हमारी,
भोले भांग हमारी,
मैं तो चली पिता के देश,
भांग तेरी ना घोटूं,
ना घोटूं ना घोटूं भोले नाथ,
भांग तेरी ना घोटूं।

सुनो गौरका प्राणन प्यारी,
भांग नहीं है तुमसे प्यारी,
गौरा तुमसे प्यारी,
गौरा तुमसे प्यारी,
तुम रहो हमारे साथ,
भांग मैं तो खुद घोटूं।



ना घोटू ना घोटू भोले नाथ भांग तेरी ना घोटू (भोले बाबा का ये भजन सुनकर आप भी झूम उठेंगे) #Shiv Bhajan
Next Post Previous Post