सखी पूछे है बात सुनो भोलेनाथ
सखी पूछे है बात सुनो भोलेनाथ,
कैसे मिले भरतार मेरी बहना।
लक्ष्मी कस कस के मारे है ताना,
तेरे माथे पर टीका क्यों ना,
भोले चंदा के साथ मेरी बहना,
कैसे मिले भरतार मेरी बहना।
लक्ष्मी कस कस के मारे है ताना,
तेरे कानो में झुमके क्यों ना,
भोले बिच्छू के साथ मेरी बहना,
कैसे मिले भरतार मेरी बहना।
लक्ष्मी कस कस के मारे है ताना,
तेरी गले में हरवा क्यों ना,
भोले नागों में मगन मेरी बहना,
कैसे मिले भरतार मेरी बहना।
लक्ष्मी कस कस के मारे है ताना,
तेरे हाथों में कंगन क्यों ना,
भोले डमरू में मगन मेरी बहना,
कैसे मिले भरतार मेरी बहना।
लक्ष्मी कस कस के मारे है ताना,
तेरे तन पर साड़ी क्यों ना,
भोले भस्मी में मगन मेरी बहना,
कैसे मिले भरतार मेरी बहना।
लक्ष्मी कस कस के मारे है ताना,
तेरे पैरों में पायल क्यों ना,
भोले घुंघरू में मगन मेरी बहना,
कैसे मिले भरतार मेरी बहना।
शिवरात्रि भजन | मेरे अंगना में आए भोलेनाथ सखी री मैं क्या मांगू | Bhole Baba Bhajan | Sawan Bhajan ||
New Bhajan 2023 Lyrics in Hindi