वृषभानु की दुलारी बड़ी प्यारी लागे

वृषभानु की दुलारी बड़ी प्यारी लागे

वृषभानु की दुलारी,
बड़ी प्यारी लागे,
वृषभानु की दुलारी,
बड़ी प्यारी लागे।

बड़ी प्यारी लागे,
सुकुमारी लागे,
वृषभानु की दुलारी
रंग रंगीली छैल छबीली,
गुण गर्वीली रूप रसीली,
मन मोहिनी कोटिचन्द्र,
उजियारी लागे,
वृषभानु की दुलारी,
बड़ी प्यारी लागे।

ब्रजेश्वरी रासेश्वरी राधा,
परिपूर्ण परमेश्वरी राधा,
छटा तीन लोक से न्यारी लागे,
वृषभानु की दुलारी,
बड़ी प्यारी लागे।

प्रेमदेव पटरानी राधा,
वरदायिनी कल्याणी राधा,
दीन हीन मधुप हितकारी लागे,
वृषभानु की दुलारी,
बड़ी प्यारी लागे।



वृषभानु की दुलारी बड़ी प्यारी लागे _ vrishbhanu ki dulari badi pyari lage _ Shri radhe krishna bhajan
Next Post Previous Post