अयोध्या आये मेरे प्यारे राम लिरिक्स Ayodhya Aaye Mere Pyare Ram Lyrics

अयोध्या आये मेरे प्यारे राम लिरिक्स Ayodhya Aaye Mere Pyare Ram Lyrics



Latest Bhajan Lyrics


रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीता राम
सीता राम सीता राम,
भज प्यारे तू सीता राम।

अयोध्या अयोध्या आये,
मेरे प्यारे राम,
बोलो जय जय श्री राम।

ओ म्हारी आखों के तारे हैं,
प्रभु राम,
बोलो जय जय श्री राम।

युग राम राज का आ गया,
शुभ दिन ये आज का आ गया,
हुई जीत सनातन धर्म की,
घर घर भगवा लहरा गया।

जगा है अवध का भाग जी,
गूंजा है विजय का राग जी,
योगी संतो की अखियों से,
छलकाये प्रेम अनुराग जी,
सज धज के, सज धज के,
ओ सज धज के लागे,
सबसे न्यारे राम,
बोलो जय जय श्री राम।

ओ म्हारी आंखों के तारे हैं,
प्रभु राम,
बोलो जय जय श्री राम।

रघुनन्द का राज तिलक है,
राज सिंहासन राम का हक है,
राम का होगा राज जगत में,
प्रश्न ना कोई ना कोई शक है,
राम के पथ में सबकी पलक है,
जीत ये सबके लिए ही सबक है,
जय श्री राम के नाम का नारा,
देता सुनाई अम्बर तक है,
किसी भी किसी भी युग में,
ना हारे मेरे प्यारे राम,
बोलो जय जय श्री राम,
ओ म्हारी आंखों के तारे हैं,
प्रभु राम,
बोलो जय जय श्री राम।

सरयु के धारे नाच रहे,
दोनों किनारे नाच रहे,
दसों दिशायें झूम रही,
यहां चाँद सितारे नाच रहे,
नाच रहे मन भक्तों के यहां,
साधु सारे नाच रहे,
राम की धुन में होके मगन,
सब राम दुलारे नाच रहे,
नाच रहे पर्वत पे शंकर,
देवी देवता नाच रहे,
अयोध्या अयोध्या आये,
मेरे प्यारे राम,
बोलो जय जय श्री राम।

ओ म्हारी आंखों के तारे हैं,
प्रभु राम,
बोलो जय जय श्री राम।

बाजे मंजीरे और मृदंग,
हवा में उड़े केसरिया रंग,
लौट आयें हैं रघुवंशी,
सिया लखन,
हनुमत के संग।

अयोध्या अयोध्या आये,
मेरे प्यारे राम,
बोलो जय जय श्री राम।

ओ म्हारी आखों के तारे हैं,
प्रभु राम,
बोलो जय जय श्री राम।


Jai Shree Ram | Hansraj Raghuwanshi | Ayodhya Ram Mandir Song 2024 | Yug Ram Raj Ka

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन (होम पेज ) देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन (भजन केटेगरी) खोजे

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url