मैं तो दीवाना हो गया नाकोड़ा भेरुजी भजन

मैं तो दीवाना हो गया नाकोड़ा भेरुजी भजन


लेना देना क्या इस जहान से,
दिल लगा नाकोड़ा के नाथ से,
भक्ति का रंग चढ़ गया,
कसम से,
मैं तो दीवाना हो गया,
जब से जुड़ा हूँ दरबार से,
नैनों जो मिले हैं सरकार से,
भक्ति का रंग चढ़ गया,
कसम से,
मैं तो दीवाना हो गया।

सुंदर छवि ये प्यारी छटाएँ,
मन मेरे भाए दिल को लुभाएँ,
छोड़ तुम्हें अब वापस न जाएँ,
चरणों में तेरे जीवन बिताएँ,
भक्त खड़े हैं ये कतार में,
आज नाकोड़ा दरबार में,
देख मगन हो गया,
कसम से,
मैं तो दीवाना हो गया।

चौखट पे जो शीश झुकाए,
भक्ति करे तेरी तुझको रिझाए,
दादा तू उनके संकट मिटाए,
नैया भंवर से पार लगाए,
तन मन जानूँ तुझे वार के,
आए हैं दुनिया से हार के,
भक्ति का रंग चढ़ गया,
कसम से,
मैं तो दीवाना हो गया।

जाने कैसा तेरा असर है,
भक्ति को तेरी मन बेचैन है,
सब कहते हैं नाकोड़ा जिसको,
भक्त कहें वो प्रेम नगर है,
जन्मों जन्म इस रास्ते,
भटका मैं दादा तेरे वास्ते,
अब जाकर तू मिल गया,
कसम से,
मैं तो दीवाना हो गया।

लेना देना क्या इस जहान से,
दिल लगा नाकोड़ा के नाथ से,
भक्ति का रंग चढ़ गया,
कसम से,
मैं तो दीवाना हो गया,
जब से जुड़ा हूँ दरबार से,
नैनों जो मिले हैं सरकार से,
भक्ति का रंग चढ़ गया,
कसम से,
मैं तो दीवाना हो गया।



मुझको दीवाना कर दिया। Nakoda Bheruji Hit bhajan 2024। Singer Kishan Goyal। Me to Deewana Ho Gaya ।

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


❂Song : Mujhko Deewana Kar diya
❂Singer : Kishan Goyal Balotra
❂Lyrics : Dileep Dilbar 
❂Record : Hitesh Panwar
❂Director : Hitesh Panwar
❂Editor : Bharat Sharma
❂Camera : Mahendra Sain 
❂Music Label : Kishan Goyal 
❂Category : Devotional
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post