गाओ जी गाओ सतगुरु के गुण गाओ

गाओ जी गाओ सतगुरु के गुण गाओ

गाओ जी गाओ, सतगुरु के गुण गाओ,
जीवन अपना सफल बनाओ।।

सतगुरु से ले नाम की दीक्षा,
ज्ञान, ध्यान, जीवन की शिक्षा।।
गुरु मूर्ति मन माहिं बसाओ,
गाओ जी गाओ, सतगुरु के गुण गाओ।।

सुर, असुर, ऋषि, मुनि, नर-नारी,
तिहूं लोक गुरुदेव पुजारी।।
सदा सतगुरु बलिहारी जाओ,
गाओ जी गाओ, सतगुरु के गुण गाओ।।

बिन स्वार्थ यही मीत हमारे,
गोविंद मिलन करावनहारे।।
श्रीगुरु चरण, शरण लग जाओ,
गाओ जी गाओ, सतगुरु के गुण गाओ।।

गुरु भक्ति, गुरु टहल कमाओ,
जप गुरु नाम, परम पद पाओ।।
'मधुप हरि' भवसागर तर जाओ,
गाओ जी गाओ, सतगुरु के गुण गाओ।।


गावो जी गावो सतगुरु के गुण गावो | Gavo ji gavo satguru ke gunn gavo | gurupurnima vishsh

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post