जरा चल के वृन्दावन देखो लिरिक्स
जरा चल के वृन्दावन देखो Jara Chal Ke Vrindavan Dekho Lyrics
जरा चल के वृन्दावन देखो,
श्याम बंसी बजाते मिलेंगे,
जो रूठी मिले राधा रानी,
श्याम उनको मनाते मिलेंगे,
जरा चल के वृन्दावन देखो,
श्याम बंसी बजाते मिलेंगें।
यहां बांके की बांकी है झांकी,
उनकी चितवन अनोखी है बांकी,
कभी पहने वो पीला पीतांबर,
कभी माखन चुराते मिलेंगे,
जरा चल के वृन्दावन देखो,
श्याम बंसी बजाते मिलेंगे,
जरा चल के वृन्दावन देखो।
श्याम सुन्दर गिरधारी कन्हैया,
राधा रानी के मन के चुरैया,
वहां रटते हैं जो राधे राधे,
श्याम उनको मनाते मिलेंगे,
जरा चल के वृन्दावन देखो,
श्याम बंसी बजाते मिलेंगे,
जरा चल के वृन्दावन देखो।
कर दो नैया अब उनके हवाले,
वो डुबाये या उसको संभाले,
इनको अपना बना कर तो देखो,
बन के केवट वो आन मिलेंगे,
जरा चल के वृन्दावन देखो,
श्याम बंसी बजाते मिलेंगे,
जरा चल के वृन्दावन देखो।
हरे कृष्ण हरे कृष्ण,
कृष्ण कृष्ण हरे हरे,
हरे राम हरे राम,
राम राम हरे हरे।
You may also like
Zra chalke Vrindavan dekho जरा चल के वृन्दावन देखो श्याम बंसी बजाते मिलेंगे | Sanatana Sankirtan
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
