चरणो में मन लगाके दीपक तेरा सजाके भजन

चरणो में मन लगाके दीपक तेरा सजाके भजन

चरणों में मन लगाके,
दीपक तेरा सजाके,
पूजा करूंगा तेरी,
वंदन करूं मां तेरी।।

हे मंदाकिनी मइया तेरी,
महिमा अपरंपार,
महिमा का तेरी,
माता मेरी पाया न कोई पार,
जाऊं मैं वारी तुझपे,
कर दे दया तू मुझपे,
पूजा करूंगा तेरी,
वंदन करूं मां तेरी।।

तू है दया की मूरत मइया,
तुझसा दूजा नाय,
तुझ बिन प्राणी माता रानी,
ठौर न जग में पाय,
चरणों से तू लगा ले,
मुझको शरण बुला ले,
पूजा करूंगा तेरी,
वंदन करूं मां तेरी।।

तुझ बिन कोई भव से तरे न,
लाख करे चतुराई,
तू जो चाहे तो तर जाए,
नैया है महामाई,
अपनी दया दिखा दे,
भव पार तू करा दे,
पूजा करूंगा तेरी,
वंदन करूं मां तेरी।।

चरणों में मन लगाके,
दीपक तेरा सजाके,
पूजा करूंगा तेरी,
वंदन करूं मां तेरी।।



चरणो में मन लगाके दीपक तेरा सजाके

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


यह भजन भी देखिये
मन चंचल है ना जाने कब से कैसे मैं बताऊं
दर्शन देकर कीजिए लिरिक्स
क्या सुख पायो रे राम को विसार के भजन
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स, आध्यात्मिक भजन, गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।

Next Post Previous Post