मेरे घर राम आयें हैं लिरिक्स Mere Ghar Ram Aaye Hain Lyrics

मेरे घर राम आयें हैं लिरिक्स Mere Ghar Ram Aaye Hain Lyrics



Latest Bhajan Lyrics


मेरा घर आज महका है,
जले हैं दीप चारों ओर,
मेरे श्री राम आयें हैं,
मेरे घर राम आयें हैं।

सुमिरता नाम प्रभु का जो,
उसी के काम बनते हैं,
जो हर पल राम जपते हैं,
वही भवसागर तरते हैं,
लगन उनसे लगा बैठे,
हमारे राम आयें हैं।

कि जिसका नाम पत्थर पर,
लिखे तो तैर जाते हैं,
वही अयोध्या जाते हैं,
जिन्हें भगवन बुलाते हैं,
लगा लो प्रीत उनसे तुम,
वही श्री राम आयें हैं।

धनुष भी पास रखते हैं,
वो मर्यादा निभाते हैं,
नजर तिरछी अगर कर दें,
समुंदर सूख जाते हैं,
कृपा दृष्टि करें भगवन,
मेरे आराध्य आयें हैं।

बेर शबरी के जूठे थे,
मगर भगवन ने खाये थे,
अहिल्या मुक्ति पाई थी,
दरश केवट ने पाए थे,
हैं इतने कृपा सिंधु भगवन,
हमारे राम आयें हैं,
मेरे घर राम आयें हैं।

पिता की लाज रखते हैं,
वचन अपना निभाते हैं,
अहंकारी का बल तोड़ें,
समुंदर पार जाते हैं,
हमारे प्राण जिनमें हैं,
वही श्री राम आयें हैं।


Singer- Prerna Panchariya|| Humare राम Aaye Hai Ayodhya Ram Mandir Song 2024|| Jay Shree Ram

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन (होम पेज ) देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन (भजन केटेगरी) खोजे

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url