पिया ऑफ़िस मत जाना लिरिक्स
पिया ऑफ़िस मत जाना,
आज मेरे लालन आये,
जरा घर पर ही रह जाना।
वो सासुल आयेंगी,
वो चडुआ चड़ाएँगी,
उनको भी हरवा देना,
पिया ऑफ़िस मत जाना।
वो जिठनी आयेंगी,
वो सतिये लगायेंगी,
उनको भी पायल देना,
पिया ऑफ़िस मत जाना।
वो ननदी आयेंगी,
वो काजल लगायेंगी,
उनको भी कंगना देना,
पिया ऑफ़िस मत जाना।
वो देवर आयेंगे,
वो तीर चलायेंगे,
उनको भी घड़ियाँ देना,
पिया ऑफ़िस मत जाना।
पिया ऑफ़िस मत जाना,
आज मेरे लालन आये,
जरा घर पर ही रह जाना।
jaccha baccha geet || सोहर गीत || piya office mt jana || with lyrics || dholak geet || nirvah singh