जबसे देखी ये प्यारी सी मूरत जैन भजन

जबसे देखी ये प्यारी सी मूरत जैन भजन


जबसे देखी,
ये प्यारी सी मूरत,
है बड़ी खूबसूरत,
माँ मरूदेवा के लाल की,
मेरे ऋषभ जिनेंद्र दयाल की,
हो मनोहारी,
ये लागे बड़ी प्यारी,
मैं जाऊँ बलिहारी,
ये मूरत है कमाल की,
मेरे ऋषभ जिनेंद्र दयाल की।

सूरज की किरणें आकर के जिनके,
मुख पे करती उजियारा,
चमक रहा दिव्य तेज ललाट पे,
नैनो से बहे अमिरस धारा,
शीश मुकुट है,
कानो में कुंडल,
गल मोतियन की माला,
डायमंड वाली,
ये अंगिया निराली,
नजर जिसने डाली,
वो हो गया निहाल जी,
मेरे ऋषभ जिनेंद्र दयाल की।

देख तुम्हारा श्रंगार हो दादा,
भक्तो का मन हर्षाये,
जी करता है दर्शन करके,
हम तुझमे ही खो जाये,
दर पे तुम्हारे,
आकर दादा,
फिर वापस न जाये,
दिलबर दिनेश,
की यही है तमन्ना,
तेरे चरणों में रहना,
ये अर्जी है तेरे लाल की,
दादा रखना मेरा भी ख्याल जी।

जबसे देखी,
ये प्यारी सी मूरत,
है बड़ी खूबसूरत,
माँ मरूदेवा के लाल की,
मेरे ऋषभ जिनेंद्र दयाल की,
हो मनोहारी,
ये लागे बड़ी प्यारी,
मैं जाऊँ बलिहारी,
ये मूरत है कमाल की,
मेरे ऋषभ जिनेंद्र दयाल की।



जब से देखी प्यारी सी मुरत || NEW SONG || ADINATH BHAGWAN || SINGER DINESH JAIN

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Song Name: Jab Se Dekhi Pyari Si Murat
Singer: Dinesh Jain
Lyrics: Dilip Singh Sisodiya
Music: Akhil Purohit
Editing: Sumit Bhandari
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post