राम प्रभु मंदिर भव्य बनाया है लिरिक्स Ram Prabhu Mandir Bhavy Banaya Lyrics

राम प्रभु मंदिर भव्य बनाया है लिरिक्स Ram Prabhu Mandir Bhavy Banaya Lyrics



Latest Bhajan Lyrics


पीढ़ियों का संकल्प था जो,
आखिर साकार हो आया है,
आन विराजो धाम राम प्रभु,
मंदिर भव्य बनाया है।

चिर वियोग में आपके भगवन,
कितने भक्त जन हवन हुए,
प्राण दिए पर पथ से अपने,
विचलित ना एक क्षण हुए,
आपकी भक्ति के आसरे,
आपकी भक्ति के आसरे,
ही यह सौभाग्य पाया है,
आन विराजो धाम राम प्रभु,
मंदिर भव्य बनाया है।

कृपा हुई आपकी,
आसुरी शक्तियां सब परास्त हुई,
घोर तिमिर की रात ढली,
नव विहान की किरणें खिली,
राम नाम के जयकारों से,
राम नाम के जयकारों से,
धरती अम्बर गुंजाया है,
आन विराजो धाम राम प्रभु,
मंदिर भव्य बनाया है।

अयोध्या नगरी जन्मभूमि पर,
किया भव्य मंदिर निर्माण,
विराजमान हो रघुवर करो,
अपने भक्तों का कल्याण,
स्वागत में दीपों से आपके,
स्वागत में दीपों से आपके,
पूरा नगर सजाया है,
आन विराजो धाम राम प्रभु,
मंदिर भव्य बनाया है।


Jai Shree Ram Song| राम मंदिर| Ram Mandir| Vihaan Raj |Mandir Bhvay Bnaya Hai | Jai Shri Ram

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन (होम पेज ) देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन (भजन केटेगरी) खोजे

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url