सजा है श्री राम दरबार
सजा है श्री राम दरबार,
राजा राम के राजतिलक का,
आज है शुभ दिन वार।
सिंहासन सियाराम बिराजै,
तीनों भाई इत उत साजै,
चरणों में हनुमान खड़े हैं,
शोभा अपरम्पार,
सजा है श्री राम दरबार,
राजा राम के राजतिलक का,
आज है शुभ दिन वार।
गुरुवर तिलक राम को दीन्हां,
माताओं ने आशीष दीन्हां,
सुर नर पुरूजन
परजन जनगण,
बोलें जय जयकार,
सजा है श्री राम दरबार,
राजा राम के राजतिलक का,
आज है शुभ दिन वार।
बाज रहे हैं अनहद बाजे,
हर कोई झूमें हर कोई नाचे,
कनक भवन मंगलधुन बाजे,
हो रहा मंगलाचार,
सजा है श्री राम दरबार,
राजा राम के राजतिलक का,
आज है शुभ दिन वार।
राजा राम अवधपति राजे,
यथा योग्य सब लोग नवाज़े,
लूट मची है खूब मधुप हरि,
लूट रहा संसार,
सजा है श्री राम दरबार,
राजा राम के राजतिलक का,
आज है शुभ दिन वार।
Ram Darbar Hai Jag Sara | राम दरबार है जग सारा Shri Ram Bhajan | Tilak
Ram Bhajan Lyrics in Hindi RaamBhajanLyrics