श्री राम बिराजे नगरीया में भजन
श्री राम बिराजे नगरिया में
फूल बिखरा दो डगरिया में,
श्री राम बिराजे नगरिया में।
आरती राम जी की आज उतारो,
रामजी के चरणों को आज पखारो,
लाओ गंगाजल गगरिया में,
श्री राम बिराजे नगरिया में
फूल बिखरा दो डगरिया में,
श्री राम बिराजे नगरिया में।
घंटा झांझर शंख बजाओ,
रामजी की जयकार लगाओ,
बांध दो लाल अटरिया में,
श्री राम बिराजे नगरिया में,
फूल बिखरा दो डगरिया में,
श्री राम बिराजे नगरिया में।
अंगना सुन्दर चौक पुराओ,
रंगोली सतरंगी सजाओ,
श्री राम लिख दो किवरिया में,
श्री राम बिराजे नगरिया में,
फूल बिखरा दो डगरिया में,
श्री राम बिराजे नगरिया में।
आज श्रीराम अयोध्या पधारे,
जय जयकार लगाये नर नारी,
ऊंचा आसन बजरिया में,
श्रीराम बिराजे नगरिया में,
फूल बिखरा दो डगरिया में,
श्रीराम बिराजे नगरिया में।
SSDN:- श्री राम बिराजे नगरियां में | Ram Bhajan 2024 | Anandpur bhajan | 22 January Ram mandir
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।