श्री राम लक्ष्मण दोनों किस हाल में होंगे

श्री राम लक्ष्मण दोनों किस हाल में होंगे


Latest Bhajan Lyrics

श्री राम लक्ष्मण दोनों,
किस हाल में होंगे,
उन लाड़लों के दर्शन,
चौदह साल में होंगे,
सियाराम पुकारो,
जय जय राम पुकारो।

अंबर में घटा छा रही,
बिजली सी चमक रही,
उन लाड़लों की सूरत,
मेरे मन में खटक रही,
बारिश में रहते होंगे,
किस हाल में होंगे,
उन लाड़लों के दर्शन,
चौदह साल में होंगे,
सियाराम पुकारो,
जय जय राम पुकारो।

देना था राज राम को,
वनवास दे दिया,
प्राणों से प्यारे राम को,
बैराग दे दिया,
वह नंगे पैरों होंगे,
कांटे चुभते भी होंगे,
उन लाड़लों के दर्शन,
चौदह साल में होंगे,
सियाराम पुकारो,
जय जय राम पुकारो।

जाना था वन में राम को,
लक्ष्मण भी चले गये,
प्राणों से प्यारी जानकी,
सीता को ले गये,
वह सर्दी गर्मी सहते,
वनों में घूमते होंगे,
उन लाड़लों के दर्शन,
चौदह साल में होंगे,
सियाराम पुकारो,
जय जय राम पुकारो।

श्री राम लक्ष्मण दोनों किस हाल में होंगे ।। SHRI RAM LAKSHMAN DONO KIS HAL ME HONGE ।।


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.


पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Next Post Previous Post