प्रभु नाम सुमर प्यारे यही संग जाएगा तेरे बाकी सब बेकार

प्रभु नाम सुमर प्यारे यही संग जाएगा तेरे बाकी सब बेकार


प्रभु नाम सुमर प्यारे,
यही संग जाएगा तेरे,
बाकी सब बेकार,
झूठे रिश्ते नाते,
और कसमे वादे झूठे,
झूठा ये संसार,
प्रभु नाम सुमर प्यारे,
यही संग जाएगा तेरे,
बाकी सब बेकार।

अभिमान क्या करता,
क्या साथ में लाया,
सब कुछ यहीं छूटे,
जो है यहाँ पाया,
इस जड़ काया के,
मोह में फँस,
मत मूर्ख बन प्यारे,
कर मन का श्रृंगार,
प्रभु नाम सुमर प्यारे,
यही संग जाएगा तेरे,
बाकी सब बेकार।

लाखों यहाँ आए,
क्या तू अनोखा है,
तू है अमर जग में,
ये तेरा धोखा है,
जो आया जाएगा,
यही है रीत यहाँ प्यारे,
जीवन के दिन चार,
प्रभु नाम सुमर प्यारे,
यही संग जाएगा तेरे,
बाकी सब बेकार।

प्रभु नाम सुमर प्यारे,
यही संग जाएगा तेरे,
बाकी सब बेकार,
झूठे रिश्ते नाते,
और कसमे वादे झूठे,
झूठा ये संसार,
प्रभु नाम सुमर प्यारे,
यही संग जाएगा तेरे,
बाकी सब बेकार।



जीवन के सत्य से सामना करा देगा ये Chetawani Bhajan | New Jain Bhajan 2021 | R Jain Melodies

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Lyrics, Music & Voice : Dr. Rajeev Jain
Original Composers: Laxmikant Pyarelal
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर राजस्थानी भजन हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post