यही है वो द्वार राधे रानी का भजन

यही है वो द्वार राधे रानी का भजन


मुझे रास आ गया है,
तेरे दर पे सिर झुकाना,
तुझे मिल गया पुजारी,
मुझे मिल गया ठिकाना।

सिर को यहाँ झुका लो,
मुँह माँगा वर यहाँ पा लो,
यही हैं वो द्वार राधे रानी का,
सच्चा है दरबार राधे रानी का।

सच्चे मन से जो भी इनके,
चरणों में आ जायेगा,
पाप कटेंगे उसके,
बरसाने जो जायेगा,
राधे के दर्शन कर लो,
तुम झोली अपनी भर लो,
यही हैं वो द्वार राधे रानी का,
सच्चा है दरबार राधे रानी का।

यही है वो ज्योत जिसका,
जग में उजाला है,
भूलों को राह दिखाए,
राधे जी का द्वारा है,
मन की मुरादें पा लो,
गुणगान इनका गा लो,
यही हैं वो द्वार राधे रानी का,
सच्चा है दरबार राधे रानी का।

यही है वो द्वार जो,
जग से निराला है,
चरणों का चाकर यहाँ,
नन्द जी का लाला है,
राधे के गुण तुम गा लो,
गोविन्द के दर्शन पा लो,
यही हैं वो द्वार राधे रानी का,
सच्चा है दरबार राधे रानी का।

सिर को यहाँ झुका लो,
मुँह माँगा वर यहाँ पा लो,
यही है वो द्वार राधे रानी का,
सच्चा है दरबार राधे रानी का।



यही है वो द्वार राधे रानी का | Radha Rani Beautiful Bhajan | Pt. Govinda Sharma (Radha Vallavas)

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

Song: Yahi Hai Wo Dwar Radhe Rani Ka
Singer: Pt. Govinda Sharma (Radha Vallavas) Vrindavan - 8077920822, 8958254718
Music: Mayank Soni & R.V Team
Lyricist: Traditional 
Video: Keshav Thakur
Category: Hindi Devotional (Radha Ji Bhajan)
Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post