चलो जी चलो खाटू नगरिया भजन

चलो जी चलो खाटू नगरिया भजन


Latest Bhajan Lyrics

चलो जी चलो खाटू नगरिया,
फागुण के मेले में,
मिलेंगे वहां श्याम सांवरिया,
मेरे श्याम सांवरिया,
फागुण के मेले में।

लेकर आये निशान हाथ में,
भक्तजनों की टोली,
आज है सबकी एक ही भाषा,
और एक ही बोली,
जय श्री श्याम से गूंजे खाटू,
हो रही जय जयकार,
चलो जी चलो खाटू नगरिया,
फागुण के मेले में।

सुन्दर सुन्दर फूल सजे हैं,
प्यारो लगे दरबार,
फूलों में सज धज के बैठे,
बाबा लखदातार,
बागा चोला तन पे साजे,
सर पे साजे ताज,
चलो जी चलो खाटू नगरिया,
फागुण के मेले में।

देश विदेश से भक्त हैं आये,
बाबा के दर्शन को,
श्याम नाम के जय जयकारे,
लगते प्यारे मन को,
यूपी एमपी हरयाणा से,
आये भगत हज़ार,
चलो जी चलो खाटू नगरिया,
फागुण के मेले में।


Fagun 2024 | चलो खाटू नगरिया | Chalo Khatu Nagariya | Baba Khatu Shyam Bhajan | Sunil Sarvottam


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post