लीले की लीला न्यारी है भजन
लीले की लीला न्यारी है,
ये घूमे दुनिया सारी है,
इसका मालिक खाटूवाला,
देखो लीले का असवारी है,
ये घूमे दुनिया सारी है।
ये पवन वेग से चलता है,
इसकी कृपा से हमको मिलता है,
इसकी पीठ पे श्याम बिहारी है,
ये घूमे दुनिया सारी है।
ये दाल चना किसमिस खाता,
इसे और नहीं कुछ भी भाता,
नहीं देता कोई पुजारी है,
ये घूमे दुनिया सारी है।
इसके बिन काम ना होता है,
ये एक पल भी ना सोता है,
ये लीला बड़ा उपकारी है,
ये घूमे दुनिया सारी है।
है दास रविंदर दीवाना,
है श्याम नाम का मस्ताना,
इस लीले का आभारी है,
ये घूमे दुनिया सारी है।
लीले की लीला | Leele Ki Leela | Khatu Shyam Bhajan | Lucky Dubey (Kishan) इसका मालिक खाटूवाला है
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।