तूने जितना किया माँ कोई नहीं करता

तूने जितना किया माँ कोई नहीं करता

तेरा मेरा है क्या रिश्ता ओ माँ,
तेरा मेरा है क्या रिश्ता।
पर जितना किया तूने, जितना किया,
माँ, कोई नहीं करता।
तेरा मेरा है क्या रिश्ता ओ माँ,
तेरा मेरा है क्या रिश्ता।।

अंतरा 1:
जब-जब भी ये दिल मेरा उदास होता है,
तू है मेरे पास खड़ी, एहसास होता है।
ढूँढा तेरे जैसा माँ, कोई नहीं मिलता,
तेरा मेरा है क्या रिश्ता ओ माँ,
तेरा मेरा है क्या रिश्ता।।

अंतरा 2:
कोई भी मुसीबत को तू पास भटकने न दे,
बेटे की अँखियों से आँसू कभी छलकने न दे।
आँचल तेरे जैसा माँ, कोई नहीं रखता,
तेरा मेरा है क्या रिश्ता ओ माँ,
तेरा मेरा है क्या रिश्ता।।

अंतरा 3:
बनवारी तू प्यार मेरा पहचानता नहीं है,
मेरी गोद में बैठा है ये जानता नहीं है।
गोदी में किसी को यूँ ही कोई नहीं रखता,
तेरा-मेरा यही रिश्ता, बेटा तेरा-मेरा यही रिश्ता।
ये मत कहना, फिर मत कहना,
ये मत कहना कि तू मेरा कोई नहीं लगता।।
तेरा-मेरा यही रिश्ता,
बेटा तेरा-मेरा यही रिश्ता।।



Tera Mera Hai Kya Rishta Devi Bhajan I SAURABH MADHUKAR I Kirtan Maiya Ka

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स, आध्यात्मिक भजन, गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।

Next Post Previous Post