दधि लूटे नन्द को लाल बेचन ना जहियो

दधि लूटे नन्द को लाल बेचन ना जहियो

दधि लूटे नन्द को लाल, बेचन ना जहियो – 2
कहाँ के तुम ग्वाल गुजारिया (एक बोल),
कहाँ दधि बेचन जाय, बेचन ना जहियो – 2
दधि लूटे नन्द को लाल, बेचन ना जहियो – 2

मथुरा के हम ग्वाल गुजारिया (एक बोल),
गोकुल बेचन जाय, बेचन ना जहियो – 2
दधि लूटे नन्द को लाल, बेचन ना जहियो – 2

कौन राजा के ग्वाल गुजारिया (एक बोल),
कौन लला दधि खाय, बेचन ना जहियो – 2
दधि लूटे नन्द को लाल, बेचन ना जहियो – 2

कंस राजा के ग्वाल गुजारिया (एक बोल),
कृष्ण लला दधि खाय, बेचन ना जहियो – 2
दधि लूटे नन्द को लाल, बेचन ना जहियो – 2

दूध पियो है नन्द को लाला (एक बोल),
माखन लेह चुराय, बेचन ना जहियो – 2
दधि लूटे नन्द को लाल, बेचन ना जहियो – 2

दधि दीनी खाई, मटक दीनी फोड़ी (एक बोल),
नाहक रार मचाय, बेचन ना जहियो – 2
दधि लूटे नन्द को लाल, बेचन ना जहियो – 2


DAHI LOOTE NAND KO LAL || NEW HOLI SONG || KHADI HOLI || RAKESH PANERU || KHUSHI JOSHI OFFICIAL

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर, आध्यात्मिक भजन, गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।

Next Post Previous Post