एहसान तेरे इतने कैसे मैं चुकाऊंगा भजन

एहसान तेरे इतने कैसे मैं चुकाऊंगा भजन

एहसान तेरे इतने कैसे मैं चुकाऊंगा भजन

एहसान तेरे इतने
कैसे मैं चुकाऊँगा
क्या क्या किया है तुमने
कैसे मैं भुलाऊँगा
एहसान तेरे इतने
कैसे मैं चुकाऊँगा।

कभी सुख भी नहीं पाया
हरदम ही दुःख उठाया
गैरों की क्या कहें हम
अपनों ने ही रुलाया
जो टूट गए रिश्ते
कैसे मैं निभाऊँगा
क्या क्या किया है तुमने
कैसे मैं भुलाऊँगा
एहसान तेरे इतने
कैसे मैं चुकाऊँगा।

ये सच है ज़माने में
कन्हैया ने संभाला है
अटके जो मुश्किलों में
इसने ही निकाला है
बाक़ी ये बचा जीवन
सेवा में बिताऊँगा
क्या क्या किया है तुमने
कैसे मैं भुलाऊँगा
एहसान तेरे इतने
कैसे मैं चुकाऊँगा।

मिला साथ तेरा जब से
संवरी है ज़िंदगानी
क्या थे क्या हो गए हैं
सब तेरी मेहरबानी
जो प्यार मिला तुमसे
सबको मैं बताऊँगा
क्या क्या किया है तुमने
कैसे मैं भुलाऊँगा
एहसान तेरे इतने
कैसे मैं चुकाऊँगा।

ये सच है श्याम तेरे
कर्ज़दार ही रहेंगे
मोहित कहे असल क्या
ना ब्याज दे सकेंगे
इतना है दिया तुमने
कितना मैं दिखाऊँगा
क्या क्या किया है तुमने
कैसे मैं भुलाऊँगा
एहसान तेरे इतने
कैसे मैं चुकाऊँगा।


एहसान तेरे इतने कैसे मैं चुकाऊंगा | Ehsan Tere Itne kaise Mein | Mukesh Bagda | Shri Shyam Bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


कई बार दिल के किसी कोने में जब पुराने दुःख और रिश्तों की यादें चुभती हैं, तब एक आवाज़ भीतर से निकलती है—“श्याम, तेरे एहसान इतने हैं कि मैं उम्र भर भी नहीं चुका सकता।” जीवन में सुख कम ही मिला, दुःख और तन्हाई ज़्यादा मिली। दुनिया ने ही नहीं, अपने भी समय-समय पर रुला गए। पर जब सारे रिश्ते छूटने लगे, तब बस एक रिश्ता ऐसा मिला जो कभी नहीं टूटा—श्याम तेरा साथ। सोचता हूँ, तेरी की हुई मदद मैं कैसे भूल पाऊँगा!

➤Album :- Humne Bharosa Kar Liya Sarkar Ka
➤Song :- Ehsan Tere Itne Kaise
➤Singer :- Mukesh Bagda
➤Music :- Nasir
➤Writer :- Nandu Ji
➤ Label :- Vianet Media

यह भजन भी देखिये
वो मस्तानी शाम फिर आई है
जय हनुमान बोलो जय हनुमान
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post