आना गौरा जी के लाल हमारे घर होली में

आना गौरा जी के लाल हमारे घर होली में

 
आना गौरा जी के लाल हमारे घर होली में Aana Goura Ji ke Lal Bhajan Lyrics

आना गौरा जी के लाल हमारे घर होली में,
रिद्धि को लाना संग सिद्धि को लाना,
आना गौरा जी के लाल हमारे घर होली में।

भोले जी को लाना संग गौरा जी को लाना,
बाजे डमरु खड़ताल हमारे घर होली में,
आना गौरा जी के लाल हमारे होली में।

विष्णु जी को लाना संग लक्ष्मी जी को लाना,
करना मालो माल हमारे घर होली में,
आना गौरा जी के लाल हमारे होली में।

राम जी को लाना संग सीता जी को लाना,
रखना सबको खुशहाल हमारे घर होली में,
आना गौरा जी के लाल हमारे होली में।

श्याम जी को लाना संग राधा जी को लाना,
खुशियों से झूमे संसार हमारे घर होली में,
आना गौरा जी के लाल हमारे होली में।

आप भी आना संग नारद जी को लाना,
आकर बीणा बजाना हमारे घर होली में,
आना गौरा जी के लाल हमारे होली में।

आप भी आना संग सखियों को भी लाना,
आकर रंग बरसाना हमारे घर होली में,
आना गौरा जी के लाल हमारे होली में।


SSDN:-आना गौरा जी के लाल हमारे घर होली में | Ganesh bhajan | Anandpur bhajan | Holi special bhajan


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।



आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post