आओ आओ गणराज गणेश जी
आओ आओ गणराज गणेश जी,
आओ आओ गणराज गणेश जी,
मोरे अंगना पधारो श्री गणेश जी,
मां गौरा के लाड़ले गणेश जी,
मोरे अंगना पधारो श्री गणेश जी।
प्रथमे तुमको जो भी धयावे,
रिद्धि सिद्धि का फल वो पावे,
तुम काटो सकल क्लेश जी,
मोरे अंगना पधारो श्री गणेश जी।
जय जय गणराज तुम्हारी,
कृपा करो जाए हम बलिहारी,
तुम रहना साथ हमेश जी,
मोरे अंगना पधारो श्री गणेश जी,
आओ आओ गणराज गणेश जी।
आओ आओ गजानन आओ l गणेश चतुर्थी स्पेशल l गणेश भजन l गणेश वंदना l Ganesh Chaturthi Special
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं