चलो मन गंगा जमुना तीर लिरिक्स
चलो मन गंगा जमुना तीर,
गंगा जमुना निर्मल पानी,
शीतल होत शरीर,
चलो मन गंगा जमुना तीर।
बंसी बजावत गावत कान्हा,
संग लियो बलबीर,
चलो मन गंगा जमुना तीर।
मोर मुकुट पीताम्बर सोहे,
कुण्डल झलकत हीर,
चलो मन गंगा जमुना तीर।
मीरा के प्रभु गिरिधर नागर,
चरण कमल पर शीश,
चलो मन गंगा जमुना तीर।
Chalo Man Ganga Jamuna Teer | Krishna Bhajan | Lyrical | Meerabai Bhajan | Amrita Chaturvedi
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं