वो है महाबली बजरंगबली लिरिक्स
ना कोई भी तोड़ है,
ना इनकी शक्ति का मोल हैं।
अंजनी के राज दुलारे,
श्रीराम के बड़े अनमोल है।
नाम से जिनकी मेरे,
हर विपदा हर बार टली,
वो है महाबली,
वो है महाबली बजरंगबली,
वो है महाबली।
पवन तनय संकट हरण,
मंगल मूरत रूप,
राम लखन सीता सहित,
हृदय बसौ सुर भूप।
ॐ हं हनुमते नमो नमः,
श्री हनुमते नमो नमः।
जय जय हनुमते नमो नमः,
श्री राम दूताय नमो नमः।
एक कूद में समुंद्र को लांघे,
भूत पिसाच भी धर धर कांपे।
सीने में बसे सिया राम जी,
सुबह शाम बस राम को जापे।
मेरी सांसों पे हक जिनका,
जिनसे मेरी शान ढली,
वो है महाबली,
वो है महाबली बजरंगबली,
वो है महाबली।
Mahabali Bajrangbali | Akash Sharma | New Mahabali Hanuman Hindi Song 2023 | Vo Hai Mahabali Song
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं