बलवानों के बलवान हैवो पवनपुत्र हनुमान भजन
बलवानों के बलवान हैवो पवनपुत्र हनुमान भजन
वो शिव के रूप महान है,
जो चले बस राम सहारे,
वो पवनपुत्र हनुमान है।
मेरे रोम रोम में वो ही है,
उनमे मेरी जान बसी,
वो है महाबली,
वो है महाबली बजरंगबली,
वो है महाबली।
ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं हनुमन्त कपीसा,
ॐ हुं हुं हुं हनु अरि उर शीशा।
जय अंजनि कुमार बलवन्ता,
शंकर सुवन धीर हनुमन्ता।
ॐ नमो हनुमते,
रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय,
ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय,
सर्वशत्रुसंहारणाय।
सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय,
रामदूताय स्वाहा।
जो पहाड़ को भी पत्थर माने,
सूरज से चला आंख मिलाने,
दैत्यों का विध्वंस किया वो,
खुद को राम का दास ही माने।
मैं जपता नाम हूं उनका,
उनसे पहचान मेरी,
वो है महाबली वो है महाबली,
बजरंगबली वो है महाबली।
Mahabali Bajrangbali 2 | Akash Sharma | New Mahabali Hanuman Hindi Song | Vo Hai Mahabali Song
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
इस भजन में भगवान हनुमान की अपार शक्ति और महिमा का सुंदर चित्रण किया गया है। हनुमान, जो शिव के रूप के अवतार हैं, वे सबसे बलवान हैं और उनकी शक्तियों का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। उन्हें महाबली और बजरंगबली के रूप में पूजा जाता है, क्योंकि उन्होंने अपनी अद्वितीय शक्ति से असंख्य राक्षसों का संहार किया और भगवान राम के भक्त के रूप में अपनी पूरी जीवन साधना समर्पित की। भजन में हनुमान के विभिन्न रूपों का वर्णन किया गया है—वे रुद्रावतार हैं, जिनके द्वारा सभी शत्रुओं का संहार संभव है। हनुमान ने न केवल पर्वतों को उखाड़ कर समुद्र में फेंका, बल्कि सूरज से आंख मिलाने जैसे अद्भुत कार्य भी किए। उनके द्वारा किया गया हर कार्य राम की भक्ति और समर्पण का प्रतीक है।
- अंजनीसुत केसरी नंदन ने श्री राम के कारज सारे
- तेरी चिंता हरेंगे हनुमान भजन
- लंका में जइयो हनुमान ऐसे कह देना भजन लिरिक्स
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। |
