जरा चल के वृन्दावन देखो लिरिक्स
जरा चल के वृन्दावन देखो,
श्याम बंसी बजाते मिलेंगे,
जो रूठी मिले राधा रानी,
श्याम उनको मनाते मिलेंगें,
जरा चल के वृन्दावन देखो,
श्याम बंसी बजाते मिलेंगें।
यहां बांके की बांकी है झांकी,
उनकी चितवन अनोखी है बांकी,
कभी पहने वो पीला पीतांबर,
कभी माखन चुराते मिलेंगें,
जरा चल के वृन्दावन देखो,
श्याम बंसी बजाते मिलेंगें।
श्याम सुन्दर गिरधारी कन्हैया,
राधा रानी के मन के चुरैया,
वहां रटते हैं जो राधे राधे,
श्याम उनको मनाते मिलेंगें,
जरा चल के वृन्दावन देखो,
श्याम बंसी बजाते मिलेंगे।
कर दो नैया अब उनके हवाले,
वो डुबाये या उसको संभाले,
इनको अपना बना कर तो देखो,
बन के केवट वो आन मिलेंगें,
जरा चल के वृन्दावन देखो,
श्याम बंसी बजाते मिलेंगें।
हरे कृष्ण हरे कृष्ण,
कृष्ण कृष्ण हरे हरे,
हरे राम हरे राम,
राम राम हरे हरे।
Zra chalke Vrindavan dekho | जरा चल के वृन्दावन देखो श्याम बंसी बजाते मिलेंगे | Sanatana Sankirtan
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
You may also like