नजरें जरा मिलाले ऐ श्याम खाटूवाले लिरिक्स Najare Jara Milale Bhajan Lyrics

नजरें जरा मिलाले ऐ श्याम खाटूवाले लिरिक्स Najare Jara Milale Bhajan Lyrics


 
नजरें जरा मिलाले ऐ श्याम खाटूवाले लिरिक्स Najare Jara Milale Bhajan Lyrics

नजरें जरा मिलाले ऐ श्याम खाटूवाले,
अपना मुझे बनाले ऐ श्याम खाटूवाले।

आया शरण में तेरी फरियाद सुन लो मेरी,
जल्दी करो सुनाई किस बात की है देरी,
क्यों न मुझे संभाले ऐ श्याम खाटूवाले,
नजरें जरा मिलाले ऐ श्याम खाटूवाले।

हारे का साथ देते अटकी हुई को खेते,
तेरा आसरा है मुझको क्यों न शरण में लेते,
चरणों में तू बिठा ले ऐ श्याम खाटूवाले,
नजरें जरा मिलाले ऐ श्याम खाटूवाले।

तेरी दया का प्यासा आया हूं लेके आशा,
नजरें मिला के देखो पढ़ लोगे दिल की भाषा,
कितने हैं दिल में छाले ऐ श्याम खाटूवाले,
नजरें जरा मिलाले ऐ श्याम खाटूवाले।

दर पे खड़ा सवाली वापस न जाये खाली,
कुमलाह न जाये पौधा सुन लो चमन के माली,
बिन्नू को तू बचाले ऐ श्याम खाटूवाले,
नजरें जरा मिलाले ऐ श्याम खाटूवाले।


नज़रें ज़रा मिला ले | Superhit Official 2021_vedio #Nazrein_Zara_Mila le By Anjali Dwivedi....


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।



आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url