प्रेम मुदित मन से कहो राम राम राम Prem Mudit Man Se Kaho Bhajan Lyrics
प्रेम मुदित मन से कहो,
राम राम राम,
श्री राम राम राम,
श्री राम राम राम।
पाप कटें दुःख मिटें,
लेत राम नाम,
भव समुद्र सुखद नाव,
एक राम नाम।
परम शांति सुख निधान,
नित्य राम नाम,
निराधार को आधार,
एक राम नाम।
श्री राम राम राम,
श्री राम राम राम,
श्री राम राम राम,
जय राम राम राम।
परम गोप्य परम इष्ट,
मंत्र राम नाम,
संत हृदय सदा बसत,
एक राम नाम।
महादेव सतत जपत,
दिव्य राम नाम,
कासी मरत मुक्ति करत,
कहत राम नाम।
मात पिता बंधु सखा,
सब ही राम नाम,
भक्त जनन जीवन धन,
एक राम नाम।
प्रेम मुदित मन से कहो,
राम राम राम,
श्री राम राम राम,
श्री राम राम राम,
श्री राम राम राम,
जय राम राम राम।
Prem Mudit Mann Se Kaho | प्रेम मुदित मन से कहो | Zee Music Devotional | Ram Bhajan
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं