सांवरिया का रंग जिसपे चढ़ जाता है
सांवरिया का रंग,
जिसपे चढ़ जाता है,
श्याम कृपा से वो तो,
हर पल मौज उड़ाता है।
है ऐसा सांवरे का रंग,
जिसपे एक बार चढ़ जाये,
ये इतना गहरा होता है,
उम्र भर ना उतर पाये,
दीवानापन ऐसा,
हद से बढ़ जाता है,
श्याम कृपा वो तो,
हर पल मौज उड़ाता है।
बढ़ा कर प्रेम की डोरी,
खेल ऐसा रचाता है,
बना के अपना प्रेमी ये,
उसे खाटू बुलाता है,
जिसका चरण,
इसके दर पे पड़ जाता है,
श्याम कृपा वो तो,
हर पल मौज उड़ाता है।
है जीवन वो सफल जिसको,
मिला दरबार बाबा का,
बड़े ही भाग्यशाली वो,
मिला जिसे प्यार बाबा का,
कुंदन सा चमकता नग,
उसमें जड़ जाता है,
श्याम कृपा वो तो,
हर पल मौज उड़ाता है।
सांवरिया का रंग,
जिसपे चढ़ जाता है,
श्याम कृपा से वो तो,
हर पल मौज उड़ाता है।
Sanwariya Ka Rang | Shyam Bhajan | सांवरिया का रंग जिसपे चढ़ जाये वो हर पल मौज उड़ाए | Shreya Koushik
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।
|