तेरा साथ निभायेगा विश्वास ज़रूरी है
चल भगता हुण श्याम दे चलिए,
साड्डा दूजा ना होर ठिकाना,
जग सारा हुण रैन बसेरा,
अज्ज रुकना फिर टुर जाणा।
तेरा साथ निभायेगा विश्वास ज़रूरी है,
तेरी बिगड़ी बनायेगा विश्वास ज़रूरी है।
जिस दिन भी तू सच्चे मन से इसका हो जायेगा,
उस दिन से तू हर पल इसको अपने संग पायेगा,
तेरे संग संग चलेगा ये आभास ज़रूरी है।
होके मगन तू जब भी इसके भजनों को गायेगा,
गर हो भरोसा पक्का तेरे सामने आ जायेगा,
प्यास नैनों की बुझायेगा पर प्यास ज़रूरी है।
श्याम नाम की मस्ती में तू अरविन्द अब तो खोजा,
छोड़ के चिंता और फिकर तू गोद में इसकी सोजा,
हाथ सर पे फिरायेगा एहसास ज़रूरी है,
तेरी बिगड़ी बनायेगा विश्वास ज़रूरी है।
विश्वास ज़रूरी है | Vishwas Zaruri Hai | Arvind Sahal | Balaji Sarkar Hits Bhajan | Hanuman Bhajan
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं