युग राम राज्य का आया है भजन
युग राम राज्य का आया है भजन
युग राम राज्य का आया है,
सूना था जीवन जिसके बिन,
आज समय वह आया है,
दुनिया में श्री राम नाम का,
भगवा ध्वज लहराया है।
सत्य सनातन की रक्षा को,
प्रभु ने कदम बढ़ाया है।
युग राम राज्य का आया है।
घर-घर में श्री राम मिलेंगे,
हर घर में सीता होंगी,
रामायण का पाठ भी होगा,
हर घर में गीता होगी।
ऐसे सुंदर दृश्य देखकर,
मन पुलकित हो आया है,
जो सोचा था हम सबने,
उससे भी बढ़कर पाया है।
ऐसा लगता है जैसे,
त्रेतायुग फिर से आया है,
युग राम राज्य का आया है।
साँसों में श्री राम हमारे,
तन-मन में श्री राम प्रभु,
राम नाम से जीवन मेरा,
राम पे ही अर्पण कर दूं।
सारे जग में राम बसे,
सारा जग इनमें समाया है,
आज पुनः भक्ति का रस,
प्रभु ने हम पे बरसाया है।
शीतल पवन के झोंकों ने,
बस ये संदेश लाया है,
युग राम राज्य का आया है।
युग राम राज्य का आया है,
सूना था जीवन जिसके बिन,
आज समय वह आया है,
दुनिया में श्री राम नाम का,
भगवा ध्वज लहराया है।
सूना था जीवन जिसके बिन,
आज समय वह आया है,
दुनिया में श्री राम नाम का,
भगवा ध्वज लहराया है।
सत्य सनातन की रक्षा को,
प्रभु ने कदम बढ़ाया है।
युग राम राज्य का आया है।
घर-घर में श्री राम मिलेंगे,
हर घर में सीता होंगी,
रामायण का पाठ भी होगा,
हर घर में गीता होगी।
ऐसे सुंदर दृश्य देखकर,
मन पुलकित हो आया है,
जो सोचा था हम सबने,
उससे भी बढ़कर पाया है।
ऐसा लगता है जैसे,
त्रेतायुग फिर से आया है,
युग राम राज्य का आया है।
साँसों में श्री राम हमारे,
तन-मन में श्री राम प्रभु,
राम नाम से जीवन मेरा,
राम पे ही अर्पण कर दूं।
सारे जग में राम बसे,
सारा जग इनमें समाया है,
आज पुनः भक्ति का रस,
प्रभु ने हम पे बरसाया है।
शीतल पवन के झोंकों ने,
बस ये संदेश लाया है,
युग राम राज्य का आया है।
युग राम राज्य का आया है,
सूना था जीवन जिसके बिन,
आज समय वह आया है,
दुनिया में श्री राम नाम का,
भगवा ध्वज लहराया है।
Yug Ram Raj Ka Aya Hai | युग राम राज का आया है | Ram Navami Special Bhajan | Prasad Awasthi
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Singer. Prasad Awasthi
Mixing/Mastering. Rishi Awasthi
Music, Lyrics. Prasad awasthi
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Mixing/Mastering. Rishi Awasthi
Music, Lyrics. Prasad awasthi
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
