राम का नाम जपने से

राम का नाम जपने से

 
राम का नाम जपने से Ram Ka Nam Japane Se Bhajan Lyrics

हे राम हे राम हे राम,
जय सीता राम,
जय सियावर राम,
हे राम हे राम।

बुद्धि मिले ज्ञान मिले,
मान सम्मान मिले,
राम नाम लेने से,
मन को आराम मिले।

हे राम हे राम हे राम हे राम।

खुशियों का संसार दिखे,
हर सपना साकार दिखे,
तन मन दोनों पावन हो,
जीवन भी मन भावन हो।

मोक्ष मिले मुक्ति मिले,
दुःख सहने की शक्ति मिले,
राम का नाम जपने से,
माया से विरक्ति मिले।

हे राम हे राम हे राम हे राम,
जय सीता राम,
जय सियावर राम।

हृदय में बस उत्साह रहे,
मुश्किल ना कोई राह रहे,
सबके लिए बस खैर रहे,
मन में ना कोई बैर रहे।

आस मिले विश्वास मिले,
चारों तरफ प्रकाश मिले,
राम का नाम जपने से,
भक्ति का आकाश मिले।

हे राम हे राम हे राम हे राम,
जय सीता राम,
जय सियावर राम।

बात करें सच्चाई की,
कामना करें भलाई की,
सोच न रखें बुराई की,
डगर चुने अच्छाई की।

चैन मिले और शांति मिले,
कहीं न कोई भ्रांति मिले,
राम का नाम जपने से,
रोम-रोम हर्ष खिले।

हे राम हे राम हे राम हे राम,
जय सीता राम,
जय सियावर राम।

आंख से पर्दा हट जाए,
तमीर घनेरा छट जाए,
दर्द की खाई पट जाए,
बुरा समय भी कट जाए।

स्वर्ग का मार्ग दिखाई दे,
वाणी प्रभु की सुनाई दे,
राम का नाम जपने से,
पर उपकार की ज्योत जले।

हे राम हे राम हे राम हे राम,
जय सीता राम,
जय सियावर राम।


Hey Ram (हे राम) | Ram Navami 2024 Bhajan | Kailash Kher, Amruta Fadnavis | Sameer Anjaan


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Song - Hey Ram
Singer - Kailash Kher and Amruta Fadnavis
Music director- Prini Siddhant Madhav
Lyrics - Sameer Anjaan

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post