हम बोले तुम बोले सब बोले बम भजन

Hum Bole Tum Bole Bhajan


हम बोले तुम बोले सब बोले बम बम लिरिक्स Hum Bole Tum Bole Bhajan Lyrics

बम भोले बम भोले,
बम भोले बम बम,
हम बोले तुम बोले,
सब बोले बम बम।

सावन की पहली सवारी,
मेरे महाकाल की आरती,
नाचेंगे गायेंगे झूमेंगे आज,
भूत पिशाच नर और नारी।

सब हैं भारी भगत भोले के,
इत्ते उत्ते कदम डोलेंगें,
ना तो रुकेगा ना दम लेगा,
भोले के डमरू पे थिरकेंगे।

ना पीते माल ना पीते भांग,
हम नशा करें भक्ति का,
हम मलंग हैं इतने भोले में,
जितना तू नशे में रहता।

पीने को भोले ने विष भी पिया,
तू विष का प्याला भी पिया,
नशे को भक्ति से ना जोड़ो,
भक्ति में मगन हुए जा।

जपते जा तू जपते जा,
ॐ का जाप तू जपता जा,
भोले की शरण में जो,
भी आया फिर वो,
कभी भी झुकता ना।

बिन मरे दम बोल बम बम बम,
नशे को कर दो आज ही खत्म,
इस सावन तू ले ले प्रण के,
आज के बाद ना फूंकेगा दम।

बम भोले बम,
बम भोले बम,
होकर के मलंग आज,
झूमेंगे हम।

बम भोले बम भोले,
बम भोले बम बम,
हम बोले तुम बोले,
सब बोले बम बम।

भोला शंकर दानी है,
तीन लोक स्वामी है,
कैलाश पे करते वास मेरे,
बाबा भोले भंडारी है।

सब की बिगड़ी बना दी है,
मेरे बाबा की बात निराली है,
किस्मत के ताले खोले जो,
शिव भक्ति वो चाबी है।

कल भी वो,
महाकाल भी वो,
जल भी वो,
और आग भी वो,
लोक भी वो,
त्रिलोक भी वो,
वासी है,
श्मशान के जो,
कण में वो,
कंकर में भी,
भगत की वो,
रग रग में भी,
अंबर में वो,
थल में भी,
जग में वो,
जन जन में भी,
बम बम भोले।


Bam Bhole Bam || Sawan Special 2024 || Sachin & Young K


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
➟VideoProducer:- Team (TRILOK)
➟Singer:- Young K
➟Lyrics:- Sachin soni & Jogi G

Next Post Previous Post