महादेव की महिमा अपरंपार है लिरिक्स Mahadev Ki Mahima Aparampar Hai Lyrics

महादेव की महिमा अपरंपार है लिरिक्स Mahadev Ki Mahima Aparampar Hai Lyrics


महादेव की महिमा अपरंपार है लिरिक्स Mahadev Ki Mahima Aparampar Hai Lyrics

शिव में लीन श्वेत केतु को,
जब काल डराने आया,
खोल के अपने त्रिनेत्र,
शिव ने क्रोध दिखाया,
भस्म कर दिया काल को भी,
जब भक्तों पे संकट छाया,
मृत्यु न उसकी हो अकाल,
जो भक्ति में समाया।

महादेव की महिमा अपरंपार है,
उनकी दया से ये संसार है,
महादेव की महिमा अपरंपार है,
महादेव की महिमा अपरंपार है।

शिव पूजन से ऋषि ने,
पुत्र का सुख था पाया,
तेज प्रतापी बालक,
वो मार्कंडेय कहलाया,
जान गए जब माता पिता,
है मृत्यु का उसपे साया,
दुख और संताप लिए,
पुत्र को जाके बताया।

डरे क्यों भला काल से,
शरण में जो महाकाल के,
उनकी दया से ये संसार है,
महादेव की महिमा अपरंपार है,
महादेव की महिमा अपरंपार है।

मार्कंडेय की मृत्यु का,
समय निकट जब था आया,
दीर्घायु वरदान के लिए,
शिव का ध्यान लगाया,
कर रचना महामृंत्युंञ्जय की,
ज्योत जलाया,
हुए प्रसन्न भोलेनाथ,
और यम को दूर भगाया।

डरे क्यों भला काल से,
शरण में जो महाकाल के।

महादेव की महिमा अपरंपार है,
उनकी दया से ये संसार है,
महादेव की महिमा अपरंपार है,
महादेव की महिमा अपरंपार है,
महादेव की महिमा अपरंपार है।

इस भजन में भगवान शिव की महिमा,
और उनके भक्तों पर,
उनकी कृपा का वर्णन किया गया है।
मार्कंडेय ऋषि की कथा से प्रेरित,
यह भजन शिव के प्रति असीम भक्ति,
और उनके द्वारा रक्षात्मक शक्तियों के,
प्रदर्शन को दर्शाता है।


Mahadev Ki Mahima New Song 2023 | Gaurav Chati | Sangita Singhh | Sugat Dhanvijay | Har Har Mahadev


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Song:- Mahadev Ki Mahima
Singer:- Gaurav Chati
Lyrics:- Sangita Singhh

Music:- Director - Sugat Dhanvijay
Label:- Baba Devotional


आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url