पिया की जोगनिया
जादू किया ये कैसा सांवरिया,
बनी मैं बनी पिया की बावरिया।
जो मन तोसे लागा पिया जी,
तो अब मन में कौन समाये,
थारे ही पीछे मैं चली,
चली मैं,
केसरिया म्हारा,
मैं तो हो गयी,
पिया की जोगनिया,
थारे ही पीछे मैं चली,
पिया की जोगनिया।
जादू किया ये कैसा सांवरिया,
बनी मैं बनी पिया की बावरिया।
म्हारै माथै री बिंदिया,
म्हारा हाथां रा कंगना,
थे ही हो सारा सिंगार,
म्हारै हिवड़े रा सूरज,
म्हारा थे चन्दा हो,
थे ही हो म्हारी दुनिया,
बोले अब ये पायल म्हारी,
मन ये पिया जी तुझपे हारी,
थारे ही रंग में रंगी साहबजी,
केसरिया म्हारा मैं तो हो गयी,
पिया की जोगनिया,
थारे ही पीछे मैं चली,
पिया की जोगनिया।
अब तो सखियां पराई लगने लगी,
हां मुझको बातें पिया की जचने लगी,
ओढूं चुनर अब तेरे नाम की मैं,
मेहंदी पिया के नाम की रचने लगी,
बोले अब पायल ये म्हारी,
मन ये पिया जी तुझ पे हारी,
चली मैं तेरी ही गली,
गली मैं,
केसरिया म्हारा मैं तो हो गयी,
पिया की दुल्हनिया,
थारे ही पीछे मैं चली,
पिया की जोगनिया,
हो पिया की जोगनिया,
पिया की जोगनिया।
Joganiya (Official)|Chitralekha Sen, Kailash Sudia |Charvi Dutta, Ashish Raj |GP Kumar, Ashwin Kumar
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Title - Joganiya
Singers : Chitrlekha Sen, Kailash Sudia
Music Composed & Produced: Kailash Sudia
(Kavya's Studio Jaipur)
Lyrics: GP Kumar, Kailash Sudia, Ashwin Kumar
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं