आई जो रुत फाग की आई, सजल अंखियां मुसकाई, सबके दिलों पे छाये श्याम जी, हाथों में निशान उठाये, श्याम के नारे हैं, खाटू से रींगस के क्या, ये खूब नजारे हैं, मौका ही ऐसा है, सारे खाटू जायेंगें, आया मेला फागण का, हम श्याम रिझायेंगें।
सज गई खाटू नगरी, ऐसी रौनक आई है, श्याम प्रेमियों में गजब की, खुशियां छाई है, सब ने थी जो बाट जुहारी, दिन वो आया है, मस्ती में सब खोये, सबको श्याम ही भाया है, आयी जो रुत फाग की आयी, सजल अंखियां मुसकाई, सबके दिलों पे छाये श्याम जी।
कोई पैदल चलके, अर्जी लेकर आता है, कोई प्यार दिखाता जैसे, गहरा नाता है, कोई मेले में नाचे और, शोर मचाता है, फागुन ग्यारस धोक लगा, कोई शीश झुकाता है, आयी जो रुत फाग की आयी, सजल अंखियां मुसकाई, सबके दिलों पे छाये श्याम जी।
फागुन में जो श्याम धनी के, द्वारे जाता है, खुश होकर के सेठ सांवरा, गले लगाता है, प्रेमी के संग में ये ऐसा, रंग जमाता है, नेहा की ये ध्वजा सांवरा, खुद लहराता है, आयी जो रुत फाग की आयी, सजल अंखियां मुसकाई, सबके दिलों पे छाये श्याम जी।
आई जो रुत फाग की आई, सजल अंखियां मुसकाई, सबके दिलों पे छाये श्याम जी, हाथों में निशान उठाये, श्याम के नारे हैं, खाटू से रींगस के क्या, ये खूब नजारे हैं, मौका ही ऐसा है, सारे खाटू जायेंगें, आया मेला फागण का, हम श्याम रिझायेंगें।
आया मेला फागण का - Prateek Mishra | Aaya Mela Fagan Ka | New Khatu Shyam Nishan Yatra Fagan Bhajan
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
Song : Aaya Mela Fagan Ka Singer : Prateek Mishra Lyrics : Neha Agrawal Music Director : Rohit Tiwari Baba Digital : Aadya Music Studio Producer : Saanvi Mishra Music Label : Prateek Mishra