ठुमक ठुमक चले लल्ला नज़र लगे ना

ठुमक ठुमक चले लल्ला नज़र लगे ना


ठुमक ठुमक चले लल्ला नज़र लगे ना लिरिक्स Thumak Thumak Chale Lalla Lyrics

वो देवकी मैया,
जशोदा मैया,
आयो तेरा कान्हा मैया तेरे अंगना,
ठुमक ठुमक चले लल्ला नज़र लगे ना,
मैया मैया गूंजे तेरा घर अंगना,
ठुमक ठुमक चले लाला नज़र लगे ना।

ओ देवकी मैया जशोदा मैया,
मैया मैया बोले तेरा प्यारा मोहना,
ठुमक ठुमक चले लल्ला नज़र लगे ना।

कृष्णा तेरा है बड़ा नटखट,
सबका है मन मोह लेता,
नारायण के जैसी छवी है,
भोला दिखता बड़ा।

ओ मौरी मैया जशोदा मैया,
सदा अपने हृदय से लगाये रखना,
ठुमक ठुमक चले लल्ला नज़र लगे ना।

मैया देवकी तुने है जन्मा,
और मां जशोदा ने पाला,
दोनों ही मांओं के,
दिल का टुकड़ा मैया कान्हा तेरा।

वो जग के स्वामी नारायण,
जोड़ी मैया कान्हा की बनाये रखना,
ठुमक ठुमक चले लल्ला नज़र लगे ना।

ओ देवकी मैया यशोदा मैया,
हरा भरा रहे तेरा घर अंगना,
ठुमक ठुमक चले लल्ला नज़र लगे ना।


Thumak Thumak Chale Lalla || ठुमक ठुमक चले लल्ला || New Krishna Bhajan || #trending #youtube


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Vo Devaki Maiya,
Yashoda Maiya,
Aayo Tera Kanha Maiya Tere Angna,
Thumak Thumak Chale Lalla Nazar Lage Na,
Maiya Maiya Goonje Tera Ghar Angna,
Thumak Thumak Chale Lala Nazar Lage Na.
 
छोटे कृष्ण के मनमोहक और चंचल कदमों की मधुरता को महसूस करें इस सुन्दर भजन "ठुमक ठुमक चले लल्ला" में। यह भक्तिमय प्रस्तुति आपको वृंदावन की उन गलियों में ले जाती है, जहाँ नन्हे कान्हा पीतांबर वस्त्र धारण कर, मोर मुकुट सजाए अपनी ठुमकती चाल से सबका मन मोह लेते हैं। उनकी भोली-भाली शरारतें और दिव्य उपस्थिति हर हृदय में शांति और आनंद भर देती है।

भक्ति के इस रस में डूबकर श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का आनंद उठाइए। इस भजन की मधुर धुन आपके मन और आत्मा को शांति और ऊर्जा से भर देगी। 'ठुमक ठुमक' की लय आपको उस दिव्यता की याद दिलाती है जो हमारे जीवन में हमेशा आनंद का नृत्य करती है। 

Cast - Santosh Agrawal
Singer: Santosh Agrawal
Music: Awdhesh Nirahua
Recording: RK Studio Delhi

Related Post
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post