तेरी बिगड़ी को साईं ही बनायेगे भरोसा रख साईं नाथ

तेरी बिगड़ी को साईं ही बनायेगे भरोसा रख साईं नाथ

तेरी बिगड़ी को साईं ही बनायेगे, भरोसा रख साईं नाथ पर।
वो ही तुझको गले से लगायेगे, भरोसा रख साईं नाथ पर।
तेरी बिगड़ी को साईं ही बनायेगे...।

करले इबादत इनकी, बंदे कट जायेगे जग के फंदे।
सब कुछ कर दे साईं हवाले, छोड़ के सारे गोरख धंदे।
वो ही डुबो को पार लगायेगे, भरोसा रख साईं नाथ पर।
वो ही तुझको गले से लगायेगे, भरोसा रख साईं नाथ पर।
तेरी बिगड़ी को साईं ही बनायेगे...।

द्वार साईं का सब से आला, साईं सबका है रखवाला।
शिर्डी का जोगी है, लेकिन पूरी मुरादे करने वाला।
वो ही आशा के दीप जलायेगे, भरोसा रख साईं नाथ पर।
वो ही तुझको गले से लगायेगे, भरोसा रख साईं नाथ पर।
तेरी बिगड़ी को साईं ही बनायेगे...।

छोड़ के झूठा सारा जमाना, हो जा बंदे साईं दीवाना।
आकर शिर्डी देख जरा, तू मिल जाएगा साईं खजाना।
तेरी आँखों से आंसू चुरायेगे, भरोसा रख साईं नाथ पर।
वो ही तुझको गले से लगायेगे, भरोसा रख साईं नाथ पर।
तेरी बिगड़ी को साईं ही बनायेगे...।।


रोंगटे खड़े कर देगा साईं बाबा का ये अद्भुत भजन | Sai Bhajan : साईं बाबा भजन : Sai Baba Songs : JMD

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

About Bhajan -

Beautiful :Bharosa Rakh
♫ Singer : Shilpi Madan 
Copyright : JMD Enterprises

यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post